Kho-Kho World Cup 2025: भारतीय महिला खो-खो टीम ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह....
Kho-Kho World Cup 2025: भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। दक्षिण कोरिया के बाद अब ईरान को भी भारतीय महिला खो-खो टीम ने बुरी तरह हराया। लगातार दो जीत के साथ भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह टूर्नामेंट दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां भारतीय महिला और पुरुष टीमों का दमदार खेल देखने को मिल रहा है।
Kho-Kho World Cup 2025: भारतीय महिला टीम ने अपने पहले मैच में दक्षिण कोरिया को 175-18 से हराया था और अब ईरान के खिलाफ भी एकतरफा जीत हासिल की है। इस मैच में भारत ने 100-16 से ईरान को हराया। भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी अश्विनी, मीनू, प्रियंका इंगले, निर्मला भाटी और नसरीन ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल की।
Kho-Kho World Cup 2025: इस मुकाबले में मोबिना को बेस्ट अटैकर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि मीनू को बेस्ट डिफेंडर ऑफ द मैच और प्रियंका इंगले को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। अब टीम इंडिया 16 जनवरी को मलेशिया के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगी। फिलहाल भारतीय महिला टीम ग्रुप स्टेज में 2 मैचों में 2 जीत के साथ शीर्ष पर है। ग्रुप स्टेज के बाद 17 जनवरी से प्लेऑफ के मैच शुरू होंगे, और फाइनल 19 जनवरी को खेला जाएगा।

