Gariaband Breaking: 66 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई...
ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People
Latest Hindi News, Politics, Crime & Culture from Raipur, Chhattisgarh & India
Gariaband Breaking: 66 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई...
गरियाबंद जिले में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने 66 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासनहीनता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और विभागीय कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।
यह कार्रवाई जिले में प्रशासनिक सुधार और कार्यक्षेत्र में अनुशासन कायम रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।