Raipur Breaking : बीजेपी करेगी "संविधान गौरव दिवस" का आयोजन, 11 से 25 जनवरी तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम...
ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People
Latest Hindi News, Politics, Crime & Culture from Raipur, Chhattisgarh & India
Raipur Breaking : बीजेपी करेगी "संविधान गौरव दिवस" का आयोजन, 11 से 25 जनवरी तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम...
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने “संविधान गौरव दिवस“ के आयोजन की घोषणा की है। 11 जनवरी से 25 जनवरी तक यह अभियान प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा। भारतीय संविधान के 75 वर्षों की यात्रा को आमजन तक पहुंचाने और इसके महत्व को उजागर करने के लिए यह पहल की गई है।
इस अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रदेश स्तरीय समिति गठित की गई है।
BJP का मानना है कि भारतीय संविधान न केवल हमारे देश का मार्गदर्शक है, बल्कि हमारी पहचान और स्वाभिमान का प्रतीक भी है। इस अभियान के माध्यम से पार्टी जनता को संविधान के महत्व और उसकी उपलब्धियों से अवगत कराना चाहती है।