पटवारी संघ की हड़ताल: किसानों और आम जनता को हो रही परेशानी...!
मनेन्द्रगढ़ : छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ के आह्वान पर प्रदेश भर के पटवारी अपनी मांगों को लेकर ऑनलाइन हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल की वजह से किसानों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग नक्शा, खसरा, बटांकन और नामांकन जैसे जरूरी कामों के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।
पटवारियों की मुख्य मांग है कि ऑनलाइन कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरी कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। इस मुद्दे पर समाज में दो ध्रुवीकरण दिख रहा है, कुछ लोग पटवारियों की मांगों को उचित ठहरा रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इससे असहमति जता रहे हैं।

