Balodabazar Breaking : कैदियों के बीच मारपीट के बाद 21 कैदियों को किया गया शिफ्ट...
ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People
Latest Hindi News, Politics, Crime & Culture from Raipur, Chhattisgarh & India
Balodabazar Breaking : कैदियों के बीच मारपीट के बाद 21 कैदियों को किया गया शिफ्ट...
बलौदाबाजार जेल में कैदियों के बीच आपसी मारपीट की घटना के बाद प्रशासन ने 21 कैदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, कैदियों के बीच बढ़ते तनाव और झगड़ों को देखते हुए यह कदम उठाया गया।
जेलर अभिषेक मिश्रा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह शिफ्टिंग प्रक्रिया जेल प्रशासन की नियमित कार्यवाही का हिस्सा है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि कैदियों के बीच बढ़ते झगड़ों के कारण यह फैसला लिया गया।
इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों के बीच तनाव को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.