मुंगेली: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 37 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया...
मुंगेली: उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जिले के प्रवास के दौरान बड़ा कदम, 37 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण
मुंगेली, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज जिले के प्रवास के दौरान स्थानीय आगर खेल परिसर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 2012 में जिले के निर्माण के बाद से मुंगेली में निरंतर प्रगति हो रही है।
साव ने बताया कि 25 नवंबर को जिन कार्यों की घोषणा की गई थी, उनका आज भूमि पूजन किया गया है। इसके साथ ही जिले को आज लगभग 37 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी गई है, जिससे जिले के विकास में और तेजी आएगी।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के साथ स्थानीय विधायक पुन्नू लाल मोहले, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम जनमानस भी मौजूद रहे।

