Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
Balrampur: वन्य जीवों के अंगों की तस्करी में शामिल आरोपी गिरफ्तार...

जानकारी के अनुसार बलरामपुर वन मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में वन्य प्राणियों के खाल व हाथी दांत की तस्करी की शिकायत लगातार मिल रही थी जिसके बाद सरगुजा उड़न दस्ता टीम क्षेत्र में दबिश देकर वन परिक्षेत्र वाड्रफनगर में हाथी दांत की बिक्री के लिए ग्राहक खोज रहे तीन आरोपियों को धर दबोचा है इसी क्रम में रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में टीम ने तेंदुआ और भालू के चमड़े तथा मांस की अवैध बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है इन आरोपियों की पहचान अनिल कुमार निवासी बभनी जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश और रामबचन निवासी पुरानडीह रामानुजगंज के रूप में की गई है। टीम ने अपराध में प्रयुक्त अनिल कुमार के पास से पल्सर तथा राम बच्चन के पास से स्कूटी वाहन के साथ गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है.
Next Story


