Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

इंडिगो की सेवा में लेटलतीफी , यात्री हो रहे रोज परेशान

इंडिगो की सेवा में लेटलतीफी , यात्री हो रहे रोज परेशान
X

इंडिगो एयरलाइंस इन दिनों सुर्खियों में है और सुर्खियों की वजह कोई और नहीं इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा दी जा रही लेट लतीफ सुविधाएं हैं, जिसको लेकर यात्री काफी नाराज है तथा इसकी शिकायत वह कंपनी से कर रहे हैं पर कंपनी अभी भी इन शिकायतों पर कोई विशेष कार्यवाही नहीं कर रही है। और लेट लतीफ़ उड़ानों से यात्रियों को कई समस्या का भी समना करना पड़ रहा है |


लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर गुरुवार को इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट उड़ान भरने को तैयार थी,टेक ऑफ के ठीक पहले अनाउंसमेंट होता है और सभी यात्रियों को बाहर निकलने को कहा जाता है, विमान निरस्त होने की सूचना पाकर यात्रियों में खलबली मच जाती है जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट को 9:45 में पुणे के लिए रवाना होना था वही इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को 9:55 में दुबई के लिए उड़ान भरनी थी जिसे अचानक निरस्त कर दिया गया |


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019