Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Zeeshan Siddique Death Threat : बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को हत्या की धमकी, ‘पिता जैसा हाल करेंगे’, डी-कंपनी का जिक्र...

Zeeshan Siddique Death Threat
X

Zeeshan Siddique Death Threat

Zeeshan Siddique Death Threat : मुंबई। एनसीपी (अजित पवार गुट) नेता जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddique Death Threat) को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। यह ईमेल उनके पर्सनल ईमेल आईडी पर कुछ ही घंटों पहले भेजा गया, जिसमें धमकी दी गई है कि जैसे उनके पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई थी, वैसे ही उनकी भी हत्या की जाएगी। साथ ही ईमेल में 10 करोड़ रुपए की फिरौती की भी मांग की गई है। ईमेल के आखिरी में डी-कंपनी लिखा हुआ है।

Zeeshan Siddique Death Threat : धमकी भरा ईमेल मिलते ही जीशान सिद्दीकी मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत उनके निवास पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि ईमेल कहां से भेजा गया और डी-कंपनी से इसका क्या संबंध है? हालांकि, ईमेल के अंडरवर्ल्ड से जुड़े होने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Zeeshan Siddique Death Threat : बता दें कि जीशान के पिता वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को निर्मम हत्या कर दी गई थी। यह वारदात मुंबई के निर्मल नगर में एनसीपी नेता के दफ्तर के पास हुई थी, जिसमें तीन हमलावर शामिल थे। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। लॉरेंस गिरोह से जुड़े कथित शूटरों ने पूछताछ में बताया है कि जीशान सिद्दीकी भी उनके निशाने पर थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019