Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Yuzvendra Chahal: इन दो बीमारियों से जूझ रहे हैं युजवेंद्र चहल, डॉक्टर्स ने दी ये सलाह

Yuzvendra Chahal
X

Yuzvendra Chahal

Yuzvendra Chahal: पुणे। टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को निजी और पेशेवर दोनों ही मोर्चों पर मुश्किल दौर का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में हरियाणा टीम का हिस्सा रहे चहल फाइनल मैच में भी नजर नहीं आए, और अब उन्होंने खुद इसकी वजह का खुलासा किया है।

Yuzvendra Chahal: चहल ने बताया कि उन्हें एक साथ दो गंभीर बीमारियां – डेंगू और चिकुनगुनिया हो गई हैं। डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण आराम करने और जल्दी रिकवरी पर ध्यान देने की सलाह दी है, इसलिए वे फाइनल में खेलने से वंचित रहे। चहल ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं टीम का हिस्सा बनना चाहता था, लेकिन दुर्भाग्य से मैं डेंगू और चिकुनगुनिया से जूझ रहा हूं। डॉक्टर्स ने सिर्फ रेस्ट और रिकवरी पर ध्यान देने के लिए कहा है। मैं जल्द ही पूरी मजबूती के साथ मैदान पर लौटूंगा और गेंदबाजी करूंगा।"

Yuzvendra Chahal: टूर्नामेंट की शुरुआत में 35 वर्षीय चहल हरियाणा टीम के लिए मैदान में उतरे थे। हालांकि उन्होंने केवल तीन मैच खेले, जिनमें उन्होंने चार विकेट हासिल किए। शुरुआती मैच उनके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुए और उन्हें लगातार बल्लेबाजों से रन दिए। फाइनल में उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए चुनौती बन गई, जहां झारखंड ने हरियाणा के गेंदबाजों पर 262 रन का विशाल स्कोर बनाया।

Yuzvendra Chahal: चहल के स्वास्थ्य को देखते हुए अब उनके फैंस और क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वह कब पूरी ताकत के साथ मैदान पर लौटेंगे और भारतीय क्रिकेट को फिर से अपने स्पिन जादू से लाभ पहुंचाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019