Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

छेड़खानी के विवाद में कुल्हाड़ी मारकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Chhindwara Murder Case Update
X

Chhindwara Murder Case Update

बिलासपुर: जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीते 28 फरवरी को एक युवक की अधजली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक सूरज खैरवार की हत्या उसके चचेरे भाई ओमप्रकाश उर्फ कोन्दा ने की थी। हत्या का कारण चचेरी बहन से छेड़खानी बताया जा रहा है।

ओमप्रकाश ने सूरज को पहले शराब पिलाई, फिर झाड़ियों में ले जाकर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए उसने शव को जलाने की कोशिश की, जिससे लाश अधजली हालत में मिली। घटना के बाद से फरार ओमप्रकाश को पुलिस ने 4 मार्च को वरघर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। रतनपुर थाना पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आगे की जांच में जुटी है। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019