Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Yellow alert for heat wave in CG: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, रायपुर-बिलासपुर में पारा 44 डिग्री के पार, लू का यलो अलर्ट जारी

Yellow alert for heat wave in CG
X

Yellow alert for heat wave in CG

Yellow alert for heat wave in CG: रायपुर/बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। मौसम विभाग ने मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। पिछले 24 घंटों में बिलासपुर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में भी पारा 43 डिग्री को पार कर गया।

Yellow alert for heat wave in CG: मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को रायपुर में दिन का तापमान 44 डिग्री और रात का तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा। बुधवार को रायपुर में दिन का तापमान 43.2 डिग्री (सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक) और रात का तापमान 27.8 डिग्री (सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक) रहा। रायपुर के माना एयरपोर्ट क्षेत्र में गर्मी का सबसे ज्यादा असर देखा गया।

Yellow alert for heat wave in CG: सरगुजा में लू की चेतावनी

सरगुजा संभाग में तापमान 40 डिग्री से ऊपर है। अंबिकापुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री (सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक) और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया। संभाग के कुछ जिलों में लू चलने की संभावना है।

Yellow alert for heat wave in CG: बस्तर में गर्मी से राहत

बस्तर संभाग में गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम है। जगदलपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहा। हालांकि, आज से तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019