Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Yash Dayal: RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल की मुश्किलें बढ़ी, यह लीग खेलने पर लगा बैन, जानें क्या है वजह

Yash Dayal
X

Yash Dayal

Yash Dayal: लखनऊ: भारत के उभरते तेज गेंदबाज यश दयाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के इस लेफ्ट-आर्म पेसर को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने यूपीटी20 लीग 2025 में खेलने से प्रतिबंधित कर दिया है। यह फैसला जयपुर के सांगानेर सदर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ दर्ज एक एफआईआर के बाद लिया गया, जिसमें उन पर 17 साल की नाबालिग के साथ बलात्कार का आरोप है। यश को आखिरी बार मई 2025 में आईपीएल चैंपियन आरसीबी के लिए खेलते देखा गया था।

Yash Dayal: एक रिपोर्ट के अनुसार, गोरखपुर लायंस ने यश को 7 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन यूपीसीए ने गंभीर आरोपों के चलते उन्हें लीग से बाहर कर दिया। इससे पहले, गाजियाबाद में एक महिला ने शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी, लेकिन जयपुर मामले में राजस्थान हाई कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया। अगली सुनवाई 22 अगस्त को होगी। यश का क्रिकेट करियर अनिश्चितता के दौर में है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019