Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Yamaha ने पाकिस्तान में शटर किया डाउन, बाइक मैन्युफैक्चरिंग बंद

Yamaha
X

Yamaha

Yamaha: कराची: पाकिस्तान की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। यामाहा मोटर्स ने 9 सितंबर को आधिकारिक बयान जारी कर पाकिस्तान में मोटरसाइकिल उत्पादन बंद करने की घोषणा की। कंपनी ने स्पष्ट किया कि अब नए टू-व्हीलर का निर्माण नहीं होगा, लेकिन अधिकृत डीलरों के जरिए स्पेयर पार्ट्स और सर्विस उपलब्ध रहेगी।

Yamaha: यामाहा मोटर पाकिस्तान प्राइवेट लिमिटेड ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' और फेसबुक पर बयान जारी करते हुए कहा कि बिजनेस पॉलिसी में बदलाव के कारण यह फैसला लिया गया। कंपनी ने ग्राहकों के प्रति आभार जताते हुए कहा, "हमारी पॉलिसी के तहत, हम अधिकृत डीलरों के माध्यम से पर्याप्त स्टॉक के साथ स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति जारी रखेंगे। मौजूदा वारंटी योजना के अनुसार सर्विस और ग्राहक सहायता भी प्रदान की जाएगी।"

Yamaha: इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट ने भी जुलाई में पाकिस्तान में अपने कार्यालय बंद किए थे, जिसे पूर्व राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने देश की आर्थिक स्थिति के लिए चिंताजनक बताया था। दूसरी ओर, भारत का ऑटोमोबाइल बाजार वैश्विक कंपनियों जैसे टेस्ला और विनफास्ट के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यामाहा के इस फैसले ने पाकिस्तान के आर्थिक हालात पर सवाल उठाए हैं। ग्राहक किसी भी जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट या वॉट्सऐप/ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019