X Money: एलन मस्क की कंपनी X जल्द लॉन्च करेगी डिजिटल पेमेंट सेवा ‘X Money’, Everything App बनने की ओर बड़ा कदम

X Money
X Money
X Money: टेक न्यूज़। एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी X (पूर्व में ट्विटर) इस साल के अंत तक अपनी पहली डिजिटल पेमेंट सेवा ‘X Money’ लॉन्च करने जा रही है। मस्क ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए इस महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी। शुरुआत में यह सेवा सीमित उपयोगकर्ताओं के लिए बीटा ट्रायल के रूप में शुरू की जाएगी। इस परियोजना पर कई वर्षों से काम चल रहा है और ट्विटर के अधिग्रहण के बाद से मस्क इसके लॉन्च की तैयारी में जुटे हुए हैं।
X Money: तकनीकी आधारभूत संरचना तैयार
एलन मस्क ने बताया कि X Money का तकनीकी ढांचा लगभग तैयार है और अब यह सेवा बीटा टेस्टिंग के लिए तैयार है। यह परीक्षण चरण, X के बहुप्रतीक्षित ‘Everything App’ बनने के सपने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
X Money: ‘Everything App’ की दिशा में X
मस्क का उद्देश्य X को एक साधारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आगे बढ़ाकर एक ‘Everything App’ में बदलना है, जिसमें मैसेजिंग, शॉपिंग, डिजिटल बैंकिंग और पेमेंट जैसे तमाम डिजिटल फीचर्स एक ही स्थान पर मिलें। ‘X Money’ इसी विजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे यूज़र्स ऐप के भीतर ही पैसे भेजने, प्राप्त करने और प्रबंधित करने में सक्षम होंगे।
X Money: क्रिप्टो और वीज़ा जैसी कंपनियों से साझेदारी
सूत्रों के अनुसार, X Money में क्रिप्टोकरेंसी विशेष रूप से बिटकॉइन को पेमेंट विकल्प के रूप में शामिल किया जाएगा। साथ ही, एलन मस्क Visa जैसी वैश्विक पेमेंट कंपनियों के साथ मिलकर एक तेज़ और सुविधाजनक ट्रांजैक्शन सिस्टम विकसित करने में जुटे हुए हैं।
X Money: 2025 में सार्वजनिक लॉन्च की योजना
X के आधिकारिक पेमेंट डिवीजन ने संकेत दिए हैं कि यह सेवा 2025 में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। मस्क की योजना है कि अमेरिका के सभी 50 राज्यों से आवश्यक रेगुलेटरी मंजूरी प्राप्त होने के बाद इसे पूरी तरह से लॉन्च किया जाए, जिससे सेवा के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए।
X Money: एलन मस्क की प्रतिबद्धता
अपने सुपर ऐप विजन को लेकर मस्क पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, “मैं फिर से 24×7 काम कर रहा हूं, फैक्ट्री या मीटिंग रूम में ही सो रहा हूं।” इससे स्पष्ट है कि वे X को एक डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र में बदलने के लिए पूरी ताकत झोंक चुके हैं।
X Money: डिजिटल फ्यूचर की ओर एक ठोस कदम
‘X Money’ सिर्फ एक पेमेंट सेवा नहीं, बल्कि एक डिजिटल भविष्य की ओर मस्क का अगला बड़ा कदम है। इसके जरिए वे X को एक ऐसे प्लेटफॉर्म में बदलना चाहते हैं, जहां यूज़र्स की हर डिजिटल जरूरत चाहे वह वित्तीय लेनदेन हो या क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट एक ही ऐप पर पूरी की जा सके।


