Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

WPL Final 2026: RCB और DC का फाइनल, स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दिल्ली का पहला विकेट गिरा

WPL Final 2026
X

WPL Final 2026

WPL Final 2026: मुंबई: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का निर्णायक फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी, जबकि आरसीबी रनों का पीछा करेगी।

WPL Final 2026:दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में लगातार चौथा फाइनल खेलने उतरी है, जबकि आरसीबी का यह दूसरा फाइनल है। लीग स्टेज में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 में से 6 मैच जीते और टॉप पर रहकर सीधे फाइनल में प्रवेश किया। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स लीग में तीसरे स्थान पर रही थी। एलिमिनेटर में उन्होंने गुजरात जायंट्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

WPL Final 2026:यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्रतिष्ठा और खिताब का बड़ा मौका है। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देखा जा सकता है, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। क्रिकेट प्रशंसक इस रोमांचक फाइनल को लेकर उत्साहित हैं।

WPL Final 2026:दोनों टीमों की प्लेइंग 11*
दिल्ली कैपिटल्स: लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजान कैप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019