Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

WPL 2026: यूपी वॉरियर्स ने इस खिलाड़ी को सौंपी टीम की कप्तानी, ऑस्ट्रेलिया को सात बार जीता चुकी है वर्ल्डकप

Asian News
WPL 2026: यूपी वॉरियर्स ने इस खिलाड़ी को सौंपी टीम की कप्तानी, ऑस्ट्रेलिया को सात बार जीता चुकी है वर्ल्डकप
X

WPL 2026: यूपी वॉरियर्स ने इस खिलाड़ी को सौंपी टीम की कप्तानी, ऑस्ट्रेलिया को सात बार जीता चुकी है वर्ल्डकप

WPL 2026: लखनऊ: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) के चौथे सीजन की शुरुआत से पहले यूपी वॉरियर्स ने नई कप्तान की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मेग लैनिंग को टीम की कमान सौंपी गई है। फ्रेंचाइजी ने नीलामी में उन्हें 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा था।

WPL 2026: मेग लैनिंग महिला क्रिकेट की सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए दो आईसीसी महिला वनडे विश्व कप और पांच टी20 विश्व कप खिताब जीते हैं कुल सात विश्व कप विजेता अभियानों का हिस्सा रह चुकी हैं। उनकी यह नियुक्ति यूपी वॉरियर्स के लिए बड़ा नेतृत्व परिवर्तन है।

WPL 2026: पिछले सीजन में एलिसा हीली चोट के कारण कप्तानी नहीं संभाल पाई थीं, जिसके बाद दीप्ति शर्मा ने कमान संभाली। हालांकि टीम को अस्थिर प्रदर्शन और खिलाड़ियों की उपलब्धता की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। अब लैनिंग के अनुभव, शांत स्वभाव और स्पष्ट सोच पर फ्रेंचाइजी ने भरोसा जताया है। डब्ल्यूपीएल में उन्होंने अब तक 27 मैचों में 952 रन बनाए हैं।

WPL 2026: कप्तानी मिलने पर लैनिंग ने कहा, “यूपी वॉरियर्स की कप्तानी मेरे लिए सम्मान की बात है। लीग का स्तर और प्रतिस्पर्धा शानदार है। टीम में अंतरराष्ट्रीय व भारतीय खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है, मैं इस चुनौती के लिए उत्साहित हूं।”

WPL 2026: मुख्य कोच अभिषेक नायर ने कहा, “मेग दबाव में टीम संभालने की दुर्लभ क्षमता रखती हैं। उनका अनुभव इस समूह के लिए अमूल्य होगा।”


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019