Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

World Boxing Cup 2025: विश्व मुक्केबाजी कप 2025 में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, जीते पांच गोल्ड मेडल

Asian News
World Boxing Cup 2025
X

World Boxing Cup 2025

World Boxing Cup 2025: नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में जारी विश्व मुक्केबाजी कप 2025 में भारतीय महिला मुक्केबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ा दिया। विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए फाइनल मुकाबलों में भारत ने कुल पाँच स्वर्ण पदक अपने नाम किए। निकहत जरीन, मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार, अरुंधति चौधरी और नूपुर शेओरन ने अपने-अपने वर्ग में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।

World Boxing Cup 2025: सबसे पहले मीनाक्षी हुड्डा ने 48 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान की फोजिलोवा फारजोना को 5-0 से मात देकर भारत को पहला स्वर्ण दिलाया। इसके बाद प्रीति पवार ने 54 किग्रा वर्ग में इटली की सिरीन चाराबी को 5-0 से हराते हुए दूसरा स्वर्ण पदक जीता। अरुंधति चौधरी ने 70 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान की जोकिरोवा अजीजा को 5-0 से मात देकर तीसरा स्वर्ण भारत की झोली में डाला। नूपुर शेओरन ने 80+ किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान की सोटिम्बोएवा ओल्टिनोय को 5-0 से हराकर चौथा स्वर्ण अपने नाम किया।

World Boxing Cup 2025: दिन के अंतिम और पाँचवें फाइनल में निकहत जरीन ने चीनी ताइपे की जुआन यी गुओ को शिकस्त देकर भारत की जीत को मुकम्मल बनाया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019