Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

अमरकंटक में सर्दी का कहर : बर्फबारी से सजे नज़ारे, पारा 2 डिग्री पर.......

अमरकंटक में सर्दी का कहर : बर्फबारी से सजे नज़ारे, पारा 2 डिग्री पर.......
X

अमरकंटक में इस समय मौसम काफी सुहाना है, दूर-दूर से सैलानी इस मौसम का लुत्फ़ उठाने अमरकंटक पहुंच रहे हैं।
इस समय अमरकंटक में ठंड काफी पड़ रही है, पारा 2 डिग्री पहुंच गया है, आज सुबह अमरकंटक में बर्फ की चादर बिछी हुई दिखाई दी, रामघाट, श्रीयंत्र मंदिर, दुर्गा धारा, रंग महल, मुक्तिधाम सहित कई जगहों पर बर्फ जमी हुई दिखाई दी है, सड़क किनारे खड़े वाहनों में भी बर्फ जमी हुई दिखाई दी है।

एक तरफ मौसम का लुत्फ़ उठाने दूर-दूर से सैलानी अमरकंटक पहुंच रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कड़ाके की ठंड से अमरकंटक में रह रहे निवासियों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है, ठंड से बचने के लिए वे लोग गर्म कपड़ों और अलाव इत्यादि का सहारा ले रहे हैं। अमरकंटक में आज का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया है तो वहीं अमरकंटक से सटे पेंड्रा इलाके में तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019