Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Will Seema Haider leave India?: पाकिस्तानियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम, भारत सरकार के फैसले के बाद क्या सीमा हैदर को भी छोड़ना होगा भारत? जानें

Asian News
Will Seema Haider leave India?
X

Will Seema Haider leave India?

Will Seema Haider leave India?: नई दिल्ली: पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले, जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई, के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सार्क वीजा छूट नीति के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को दी जाने वाली यात्रा सुविधा को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। इसके साथ ही, भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है।

Will Seema Haider leave India?: इस फैसले ने एक बार फिर सीमा हैदर को सुर्खियों में ला दिया है। सीमा, जो मई 2023 में नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थीं, ने पब्जी गेम के जरिए ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से नजदीकियां बढ़ी थी। वह अपने चार बच्चों के साथ भारत आईं और अब नोएडा में सचिन के साथ रह रही हैं। हाल ही में दोनों के एक बेटी का जन्म भी हुआ है।

Will Seema Haider leave India?
Seema Haider SACHIN MEENA

Will Seema Haider leave India?: सोशल मीडिया पर सीमा को पाकिस्तान वापस भेजने की मांग तेज हो गई है। कई यूजर्स ने सवाल उठाए हैं, जैसे, “सीमा हैदर को भी वापस भेजा जाएगा?” और “क्या उनके लिए विशेष वीजा है?” कुछ ने सरकार से उनके मामले की गहन जांच की मांग की है।

Will Seema Haider leave India?: हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह आदेश सीमा हैदर पर लागू नहीं होगा, क्योंकि वह वीजा के तहत नहीं, बल्कि अवैध रूप से भारत आई थीं। उनका मामला वर्तमान में अदालत में विचाराधीन है, और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक उन्हें निर्वासित नहीं किया जा सकता। जेवर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और केंद्र सरकार से कानूनी दिशा-निर्देश मांगे गए हैं।

Will Seema Haider leave India?: पहलगाम के बायसरन इलाके में हुए इस आतंकी हमले ने कश्मीर की शांति को भंग कर दिया है। आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिससे पूरी घाटी दहल उठी। इस घटना ने भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव को और बढ़ा दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019