White House Area Shut Down
White House Area Shut Down: नई दिल्ली: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी (Washington, D.C.) में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक वैन ने हाई सिक्योरिटी जोन में स्थित व्हाइट हाउस (White House) के पास लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड को तोड़ दिया। यह घटना उस क्षेत्र में हुई जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) का आधिकारिक आवास स्थित है। अचानक हुई इस घटना से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके को तुरंत घेरकर जांच शुरू कर दी गई।
White House Area Shut Down: पुलिस के मुताबिक यह घटना तड़के सुबह Lafayette Square इलाके में हुई, जो व्हाइट हाउस के ठीक उत्तर में स्थित है। जैसे ही वैन ने बैरिकेड को तोड़ा, सुरक्षा बल तुरंत सक्रिय हो गए और चालक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
White House Area Shut Down: अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली एजेंसी United States Secret Service ने बताया कि मामला एक संदिग्ध वाहन से जुड़ा है और इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के बाद व्हाइट हाउस के आसपास की कई प्रमुख सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, जिससे सुबह के समय यातायात प्रभावित हुआ और कई सरकारी कर्मचारी समय पर दफ्तर नहीं पहुंच पाए।
White House Area Shut Down: यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अंतरराष्ट्रीय तनाव और सुरक्षा चिंताओं के कारण राजधानी में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए इलाके को सील कर दिया और हालात सामान्य होने के बाद धीरे-धीरे सड़कों को फिर से खोलने की तैयारी की जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


