Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Falta police station attack case: फालता थाना हमला मामले में TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी गिरफ्तार, अब तक 27 गिरफ्तार

Asian News
Falta police station attack case: फालता थाना हमला मामले में TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी गिरफ्तार, अब तक 27 गिरफ्तार
X

Falta police station attack case: फालता थाना हमला मामले में TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी गिरफ्तार, अब तक 27 गिरफ्तार

Falta police station attack case: कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने फालता थाना हमला मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी (37) को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उन पर समर्थकों की भीड़ जुटाकर पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला कराने तथा पुलिस हिरासत से जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश करने का आरोप है।

Falta police station attack case: पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 16 जून को सरीना बीबी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समर्थक फालता पुलिस स्टेशन के बाहर एकत्र हुए थे। प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया और कानून-व्यवस्था बाधित करने का प्रयास किया। इस मामले में अब तक कुल 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Falta police station attack case: बता दें कि फालता थाना हमला प्रकरण पर सख्त रुख अपनाते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने 17 जून को पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

Falta police station attack case: उन्होंने हिंसा और विरोध प्रदर्शन के वीडियो फुटेज में दिखाई देने वाले सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Falta police station attack case: नेपाल बार्डर से हुई जहांगीर की गिरफ्तारी

बता दें कि, पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने TMC नेता जहांगीर खान को 8 जून को नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि वह देश छोड़कर नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था। दक्षिण 24 परगना जिले के फालता थाने में उसके खिलाफ सात एफआईआर दर्ज हैं।

Falta police station attack case: गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कई बार फालता क्षेत्र में जहांगीर खान की परेड कराई। इस दौरान वह कान पकड़कर और हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता दिखाई दिया। यह दृश्य सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना रहा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019