West Bengal Election 2026 Voting LIVE: Country-made bomb attack ahead of voting in Murshidabad; Humayun Kabir clashes with TMC workers.
West Bengal Election 2026 Voting LIVE: कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मतदान के पहले दो घंटे में सुबह 9 बजे तक बंगाल में 19% वोटिंग हुई। बंगाल में मुर्शिदाबाद के नाओदा में वोटिंग से पहले देर रात देसी बम फेंका गया था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे।
West Bengal Election 2026 Voting LIVE: इसके बाद आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चीफ हुमायूं कबीर सुबह घटनास्थल पर पहुंचे तो उनका विरोध हुआ। इस दौरान TMC कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प हुई। वहीं मालदा के एक बूथ पर ईवीएम खराब होने से हंगामा हो गया। लोगों ने चुनाव अधिकारी को घेर लिया और आपत्ति जताई।
West Bengal Election 2026 Voting LIVE: इस बीच पूरे राज्य में सुबह से पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें दिख रही हैं। यहां महिलाओं की संख्या ज्यादा है। बंगाल में मुख्य मुकाबला TMC और BJP के बीच है। यहां के बूथों पर वेबकास्टिंग (लाइव मॉनीटरिंग) के जरिए चुनाव आयोग निगरानी कर रहा है। राज्य की बाकी 142 सीटों पर दूसरे फेज में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजा 4 मई को आएगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


