Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

West Bengal Assembly Elections: बंगाल में थम गया चुनाव का प्रचार का शोर, 29 अप्रैल को मतदान, अकेले कोलकाता में सुरक्षा के​ लिए 237 कंपनियां तैनात

Asian News
West Bengal Assembly Elections: बंगाल में थम गया चुनाव का प्रचार का शोर, 29 अप्रैल को मतदान, अकेले कोलकाता में सुरक्षा के​ लिए 237 कंपनियां तैनात
X

West Bengal Assembly Elections: नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। इन विधानसभा क्षेत्रों में उत्तर कोलकाता, दक्षिण कोलकाता, हावड़ा, नादिया, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली और पूर्वी बर्धमान सहित आठ चुनावी जिले शामिल हैं।

West Bengal Assembly Elections: बता दें कि 23 अप्रैल को पहले चरण में रिकॉर्ड 93.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। दूसरे चरण में 142 सीटों पर कुल 1,448 प्रत्याशी हैं। दूसरे चरण में केंद्रीय बलों की कुल 2,231 कंपनियां तैनात रहेंगी। इनमें सबसे अधिक 237 कंपनियां कोलकाता में तैनात की जाएंगी।

West Bengal Assembly Elections: दूसरे चरण के मतदान के आखिरी दिन रविवार को सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तो तृणमूल कांग्रेस के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख तेजस्वी यादव ने प्रचार किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019