Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi will interact with CMs tomorrow: पश्चिम एशिया संकट: कल मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम मोदी, वीडियो कांफ्रेंस से राज्यों की तैयारियों की होगी समीक्षा

Asian News
PM Modi will interact with CMs tomorrow
X

PM Modi will interact with CMs tomorrow

PM Modi will interact with CMs tomorrow: नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे। इसमें मौजूदा हालात का भारत पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन किया जाएगा।

ऊर्जा सुरक्षा और आपूर्ति पर फोकस
बैठक में तेल और एलपीजी आपूर्ति, ऊर्जा सुरक्षा और सप्लाई चेन को बनाए रखने पर विशेष जोर रहेगा। साथ ही विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा भी चर्चा का अहम हिस्सा होगी। प्रधानमंत्री केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दे सकते हैं, ताकि किसी भी वैश्विक संकट का मिलकर सामना किया जा सके।

जमाखोरी और कालाबाजारी चिंता का विषय
देश के कुछ हिस्सों में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी की खबरें सामने आई हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और अनावश्यक जमाखोरी न करें।

ईंधन भंडार पर्याप्त: सरकार
सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश में फिलहाल ईंधन की कोई कमी नहीं है और लगभग 60 दिनों का भंडार उपलब्ध है। भारत 40 से अधिक देशों से कच्चा तेल आयात करता है, जिससे आपूर्ति बनी हुई है।

होर्मुज से राहत की खबर
ईरान ने भारत सहित कुछ देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के आवागमन की अनुमति दी है, जिससे स्थिति में कुछ राहत मिली है। बैठक के बाद जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की संभावना जताई जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019