West Asia Crisis
West Asia Crisis: नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर भारत की हवाई सेवाओं पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मंगलवार सुबह परिचालन संबंधी बाधाओं के चलते दिल्ली हवाई अड्डे से कुल 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें 36 प्रस्थान और 44 आगमन उड़ानें शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा हालात को देखते हुए कई एयरलाइनों ने अपनी समय-सारिणी में बदलाव किया है।
West Asia Crisis: उड़ानों की निगरानी करने वाली वेबसाइट के मुताबिक, दुबई जा रही एमिरेट्स की उड़ान संख्या ईके-513 वायुक्षेत्र प्रतिबंधों के कारण वापस दिल्ली लौट आई। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (Delhi International Airport Limited) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि पश्चिम एशिया की राजनीतिक स्थिति के चलते पश्चिम दिशा की कई उड़ानों में देरी या बदलाव किया जा रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर सामान्य दिनों में 1,300 से अधिक उड़ानों का संचालन होता है।
West Asia Crisis: पिछले तीन दिनों में पश्चिम एशिया संकट के कारण भारतीय एयरलाइनों ने 1,117 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की हैं। इस बीच Air India ने दुबई से दिल्ली के लिए एआई 916डी उड़ान संचालित की, जिसमें 149 यात्री और आठ चालक दल के सदस्य सवार थे। वहीं एमिरेट्स की उड़ान ईके512 भी मंगलवार तड़के सुरक्षित दिल्ली पहुंची।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


