Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Weather News : बिहार में प्री-मानसून की एंट्री, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कैमूर में गिरे ओले

Asian News
Weather News: Pre-monsoon enters Bihar, storm and rain alert issued in 38 districts, hail falls in Kaimur
X

Weather News: Pre-monsoon enters Bihar, storm and rain alert issued in 38 districts, hail falls in Kaimur

Weather News : पटना। भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे बिहारवासियों के लिए मौसम ने राहत की सौगात दी है। राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार से 3 मई तक पूरे बिहार में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

Weather News : मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव से अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। राज्य के कई जिलों में बादल, तेज हवाएं और बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है।

Weather News : बुधवार दोपहर के बाद कैमूर जिले में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे कई इलाकों में मौसम ठंडा हो गया। वहीं बक्सर में धूलभरी आंधी ने जनजीवन प्रभावित किया। उत्तर बिहार के बगहा, खगड़िया और मुजफ्फरपुर में बादलों की आवाजाही के चलते उमस से राहत मिली है।

Weather News : 38 जिलों में अलर्ट जारी-

मौसम विभाग ने बिहार के सभी 38 जिलों को अलर्ट पर रखा है। इनमें 19 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 19 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। किशनगंज, मधुबनी और सीतामढ़ी में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Weather News : मौसम में बदलाव की वजह क्या है?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह बदलाव कई मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से हुआ है पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण, बिहार के पास ट्रफ लाइन और बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आ रही नमी ने मिलकर मौसम को बदल दिया है।

Weather News : पटना में राहत भरा मौसम-

राजधानी पटना में तापमान गिरकर करीब 35°C तक पहुंच गया है। बादलों की मौजूदगी और ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। अगले 24 घंटों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019