Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का सेमीफाइनल मुकाबला रद्द, भारत ने खेलने से किया इनकार

WCL 2025
X

WCL 2025

WCL 2025: जयपुर। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 के सेमीफाइनल में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ खेलने से इंकार कर दिया है। यह मुकाबला गुरुवार को बर्मिंघम में होना था। भारतीय खिलाड़ियों ने पहले भी लीग चरण में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना किया था, जिसके बाद वह मैच रद्द कर दिया गया था। इस फैसले के साथ पाकिस्तान चैंपियंस फाइनल में पहुंच गई है।

WCL 2025: इंडिया चैंपियंस ने मंगलवार को वेस्टइंडीज चैंपियंस को 13.2 ओवर में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सूत्रों के अनुसार, शिखर धवन, सुरेश रैना और अन्य पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के कारण जियो पॉलिटिक्स तनाव का हवाला देते हुए सेमीफाइनल में भाग लेने से मना किया। WCL के प्रमुख प्रायोजक EaseMyTrip ने भी इस मैच से हटने की घोषणा की। कंपनी के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी ने कहा, "आतंक और क्रिकेट साथ नहीं चल सकते। हम भारत के साथ खड़े हैं।"

WCL 2025: इंडिया चैंपियंस का टूर्नामेंट में प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा। दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से हार के बाद, वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत उनकी पहली सफलता थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019