Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

WAVES : PM मोदी करेंगे WAVES शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लीजेंड्स होंगे शामिल...

WAVES : PM मोदी करेंगे WAVES शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लीजेंड्स होंगे शामिल...
X

WAVES : PM मोदी करेंगे WAVES शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लीजेंड्स होंगे शामिल…

WAVES : मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मई को मुंबई में पहले विश्व दृश्य-श्रव्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) का उद्घाटन करेंगे। यह चार दिवसीय सम्मेलन भारत को ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट हब के रूप में प्रस्तुत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इस मंच पर सिनेमा, डिजिटल मीडिया, संगीत, ओटीटी और मनोरंजन जगत से जुड़े वैश्विक लीडर्स, निर्माता, कलाकार और नीति निर्माता एकत्र होंगे।

WAVES : क्या है WAVES ?
WAVES (World Audio-Visual and Entertainment Summit) सम्मेलन का उद्देश्य तेजी से उभरती क्रिएटर इकॉनॉमी को बढ़ावा देना, मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के भविष्य को आकार देना, और भारत की सांस्कृतिक शक्ति को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करना है।

WAVES : पीएम मोदी कर सकते हैं टॉप लीडर्स से बातचीत
इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मीडिया और मनोरंजन जगत के शीर्ष लीडर्स से सीधे संवाद कर सकते हैं। उद्घाटन सत्र को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव भी संबोधित करेंगे।

WAVES : दिग्गज सितारों से सजी महफिल
इस महाकाय सम्मेलन में बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार जैसे अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, मोहनलाल, हेमा मालिनी, मिथुन चक्रवर्ती और चिरंजीवी शामिल होंगे। पहले दिन की शुरुआत “लीजेंड्स एंड लेगेसीज: द स्टोरीज दैट शेप्ड इंडियाज सोल” नामक पैनल से होगी, जिसे अक्षय कुमार मॉडरेट करेंगे।

WAVES : “द न्यू मेनस्ट्रीम” में दिखेगी नई पीढ़ी की चमक
एक और विशेष सत्र “द न्यू मेनस्ट्रीम: ब्रेकिंग बॉर्डर्स, बिल्डिंग लीजेंड्स” में निर्देशक एसएस राजामौली, अभिनेता अनिल कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, और संगीतकार एआर रहमान हिस्सा लेंगे। इस सत्र का संचालन निर्माता-निर्देशक करण जौहर करेंगे।

WAVES : शाहरुख-करण की खास बातचीत
सम्मेलन में अभिनेता शाहरुख खान और करण जौहर के बीच एक खास बातचीत भी होगी, जिसका शीर्षक होगा – “द जर्नी: फ्रॉम आउटसाइडर टू रूलर”, जिसमें शाहरुख अपने संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानी साझा करेंगे।

WAVES : ग्लोबल मीडिया डायलॉग और WAVES अवॉर्ड्स
सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर “ग्लोबल मीडिया डायलॉग” की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें दुनियाभर के मीडिया मंत्री, नीति निर्माता और इंडस्ट्री लीडर्स भाग लेंगे। इसके अलावा सम्मेलन के दौरान 32 प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पहला WAVES अवॉर्ड भी प्रदान किया जाएगा।

WAVES : मुंबई होगा WAVES का स्थायी स्थल
जैसे विश्व आर्थिक मंच (WEF) का आयोजन दावोस में होता है, वैसे ही अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि मुंबई को WAVES का स्थायी स्थल बनाया जाएगा। इससे मुंबई की पहचान ग्लोबल एंटरटेनमेंट राजधानी के रूप में और मजबूत होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019