Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Waqf Bill: कांग्रेस को मंजूर नहीं वक्फ संशोधन बिल, सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी

Congress
X

Congress

Waqf Bill: नई दिल्ली। वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती का सिलसिला शुरू होने वाला है। शुक्रवार को संसद से पारित इस विधेयक के खिलाफ कांग्रेस ने कहा कि वह जल्द ही इसकी वैधता को अदालत में चुनौती देगी। लोकसभा और राज्यसभा से मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन गया है।

Waqf Bill: इससे पहले डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करने का ऐलान किया था। गुरुवार को उन्होंने विधानसभा में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और कहा कि कई दलों की आपत्तियों को नजरअंदाज कर रात दो बजे विधेयक पास करना संविधान पर प्रहार है।

Waqf Bill

Waqf Bill: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने 'एक्स' पर लिखा, "हम वक्फ संशोधन विधेयक की संवैधानिकता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।" उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए मोदी सरकार के हर हमले का जवाब दिया जाएगा। रमेश ने सीएए, आरटीआई संशोधन, चुनाव नियमों और पूजा स्थल अधिनियम से जुड़े मामलों का जिक्र किया, जो कांग्रेस की याचिकाओं के साथ सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019