Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Waqf Amendment Bill: जुमे की नमाज से पहले शहरों में पुलिस का फ्लैग मार्च, यूपी पुलिस हाई अलर्ट पर, नागपुर में भी सख्त सुरक्षा

UP POLICE Waqf Amendment Bil
X

UP POLICE Waqf Amendment Bil

Waqf Amendment Bill: लखनऊ। वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है। जुमे की नमाज को ध्यान में रखते हुए लखनऊ, संभल, बहराइच, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और नोएडा जैसे संवेदनशील जिलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। प्रदर्शन की आशंका के चलते पुराने लखनऊ के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात है, साथ ही ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी हो रही है।

Waqf Amendment Bill: नागपुर पुलिस ने भी बिल के पारित होने के बाद हिंसा की आशंका को देखते हुए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें सोशल मीडिया पर हिंसक सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। यूपी पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रख रही है और अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती के निर्देश दिए गए हैं।

Waqf Amendment Bill:

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। लखनऊ में 61 हॉटस्पॉट चिह्नित कर संवेदनशील जोन घोषित किए गए हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर कुछ इलाकों में विरोध की संभावना जताई गई है।

Waqf Amendment Bill: सुरक्षा के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में अर्धसैनिक बल और पीएसी तैनात की गई हैं। पीएसी की चार कंपनियां, एसएसबी की एक कंपनी और सभी थाने हाई अलर्ट पर हैं। एंटी रोमियो स्क्वायड और पिंक पेट्रोलिंग टीमें भी सक्रिय हैं। इसके साथ ही, 12 गैजेटेड और 1,000 नॉन-गैजेटेड अधिकारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किए गए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019