Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP By- Election Updates : बुधनी और विजयपुर में मतदान जारी....जानें कहां कितना मतदान

Uma Verma
MP By- Election Updates : बुधनी और विजयपुर में मतदान जारी....जानें कहां कितना मतदान
X

बुधनी और विजयपुर में मतदान जारी….जानें कहां कितना मतदान

MP By- Election Updates : भोपाल : मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लाइन लगी हुई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक विजयपुर में 38.26 और

बुधनी में 36 प्रतिशत वोटिंग हुई है। दोनों विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से 11 बजे तक 37.08 प्रतिशत मतदान हुआ है। एमपी की दो विधानसभा सीट बुधनी और विजयपुर में कुल 5 लाख 31 हजार 616 मतदाता है।

मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। विजयपुर में 327 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 2 लाख 54 हजार 817 मतदाता मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। इसमें 2 लाख 54 हजार 714 सामान्य मतदाता है

जिसमें पुरुष मतदाता 1 लाख 33 हजार 581 है। 1 लाख 21 हजार 131 महिला मतदाताओं की संख्या है। 103 सेवा मतदाता हैं। वहीं बुदनी विधानसभा में 363 मतदान केंद्र बनाएं गए हैं। 2 लाख 76 हजार 604 सामान्य मतदाता है

जिसमें पुरुष मतदाता 1 लाख 43 हजार 197 हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 33 हजार 401 है। सेवा मतदाताओं की संख्या 195 है।

दोनों विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव सम्पन्न कराने के लिये 2 हजार 760 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने सभी से मतदान करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि वोटिंग लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। इस महापर्व में आपकी सहभागिता से ही लोकतंत्र मजबूत होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

रायपुर दक्षिण विधानसभा में अब तक 18.73 % मतदान….

आइए मतदान कर अपना जनप्रतिनिधि चुने। श्योपुर कलेक्टर किशोर कान्याल का कहना है कि हमारे पास 90 प्रतिशत शिकायत आई है जिनका निराकरण कर दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019