Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Falta Assembly Voting: पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर वोटिंग शुरू, 24 मई को आएंगे नतीजे

Falta Assembly Voting: पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर वोटिंग शुरू, 24 मई को आएंगे नतीजे
X

Falta Assembly Voting: पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर वोटिंग शुरू, 24 मई को आएंगे नतीजे

Falta Assembly Voting: कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान फाल्टा सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान हो रहा है। इस सीट के लिए डाले जा रहे वोटों की गिनती 24 मई को होगी। बता दें कि, पुनर्मतदान से दो दिन पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान चुनावी प्रक्रिया से हट गए थे।

Falta Assembly Voting: वहीं जहांगीर ख़ान के पीछे हटने पर टीएमसी ने कहा था कि यह उनका निजी फ़ैसला है, यह पार्टी का फ़ैसला नहीं है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को हुए थे और चार मई को परिणाम आए थे। दूसरे चरण के मतदान के दौरान फाल्टा सीट पर भी मतदान हुआ था।

Falta Assembly Voting: 4 मई को आए चुनाव परिणामों में बीजेपी ने 207 सीटें और टीएमसी ने 80 सीटें जीती थीं। इसके बाद शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019