Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Virat Kohli - One 8 Commune: विराट कोहली के रेस्टोरेंट वन8 कम्यून पर COTPA उल्लंघन का केस, कर्नाटक पुलिस ने दर्ज की FIR

Virat Kohli - One 8 Commune
X

Virat Kohli – One 8 Commune

Virat Kohli - One 8 Commune: नई दिल्ली: कर्नाटक में क्रिकेटर विराट कोहली के स्वामित्व वाले वन 8 कम्यून पब और रेस्टोरेंट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। कब्बन पार्क पुलिस ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के उल्लंघन के लिए स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया। आरोप है कि रेस्टोरेंट में धूम्रपान के लिए अलग से निर्धारित क्षेत्र नहीं था। इसके चलते COTPA की धारा 4 और 21 के तहत कार्रवाई की गई।

Virat Kohli - One 8 Commune: COTPA की धारा 4 और 21 क्या कहती हैं?

COTPA की धारा 4 और 21 होटल, रेस्टोरेंट और हवाई अड्डों जैसी जगहों पर निर्दिष्ट धूम्रपान क्षेत्र की अनुमति देती हैं। यह कार्रवाई कर्नाटक सरकार के हुक्का बार पर पूर्ण प्रतिबंध और तंबाकू उत्पाद खरीदने की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष करने के एक दिन बाद हुई। हाल ही में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का निषेध और व्यापार, वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति और वितरण का विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2024 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली।

Virat Kohli - One 8 Commune: पहले भी कानूनी मुसीबतों का सामना

यह पहली बार नहीं है जब वन 8 कम्यून कानूनी पचड़े में फंसा। पिछले साल जून में निर्धारित समय से अधिक संचालन के लिए मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद दिसंबर में बृहत बंगलूरू महानगर पालिका (BBMP) ने अग्नि सुरक्षा उल्लंघन और अग्निशमन विभाग से मंजूरी प्रमाण पत्र की कमी के आरोप में नोटिस जारी किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019