Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Viral Video : उड़ान के बीच टूटी विमान की खिड़की, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Dev Verma
Viral Video
X

Viral Video

Viral Video : नई दिल्ली : गोवा से पुणे जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-1080 में एक बड़ा हादसा टल गया। उड़ान के दौरान विमान की एक खिड़की का फ्रेम अचानक ढीला हो गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि फ्लाइट सुरक्षित लैंड कर गई। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

Viral Video : क्या हुआ था फ्लाइट में

उड़ान भरने के लगभग 30 मिनट बाद, विमान की खिड़की का फ्रेम हिलने लगा। एक महिला जो अपने छोटे बच्चे के साथ खिड़की के पास बैठी थी, बुरी तरह घबरा गई। यात्री मंदार सावंत के अनुसार, माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था।फ्लाइट क्रू ने महिला और बच्चे को तत्काल पीछे की सीटों पर शिफ्ट किया, लेकिन खिड़की को स्थायी रूप से ठीक नहीं किया जा सका।

Viral Video : सोशल मीडिया पर मचा बवाल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग एयरलाइन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। वीडियो में ढीली खिड़की और यात्रियों की घबराहट साफ देखी जा सकती है।

Viral Video : स्पाइसजेट का बयान

स्पाइसजेट ने सफाई देते हुए कहा कि “यात्रियों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था। उड़ान के दौरान केबिन प्रेशर सामान्य बना रहा और फ्लाइट ने पुणे में सुरक्षित लैंडिंग की। खिड़की का फ्रेम लैंडिंग के बाद दुरुस्त कर दिया गया।”

Viral Video : DGCA ने दिए जांच के आदेश

हालांकि स्पाइसजेट की ओर से सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया है, लेकिन DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने इस घटना की आधिकारिक जांच के आदेश दे दिए हैं। बता दें कि स्पाइसजेट का Q400 विमान पहले से ही रखरखाव संबंधी मुद्दों के चलते DGCA की निगरानी में है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019