Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

viral video: बिना ब्रा नहीं मिलेगी एग्जाम में एंट्री, इस यूनिवर्सिटी के अजीब नियम पर मचा बवाल, वीडियो वायरल

viral video
X

viral video

viral video: अबुजा। अफ्रीका के मुस्लिम देश की यूनिवर्सिटी ने छात्राओं के लिए अजीब नियम बनाया है। इस यूनिवर्सिटी में छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति देने से पहले यह जांच की जा रही है कि उन्होंने ब्रा पहनी है या नहीं। इसका वीडियो सामने के बाद अब यूनिवर्सिटी को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

viral video: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर यह घटना नाइजीरिया के दक्षिण-पश्चिमी राज्य ओगुन में ओलाबिसी ओनाबांजो विश्वविद्यालय की है। वीडियो में महिला कर्मचारी छात्राओं की शारीरिक जांच करती दिखाई दे रही है। ऐसा तब किया गया जब छात्राएं परीक्षा हाल के बाहर लाइन में खड़ी थीं।

viral video: हालांकि अभी तक विश्वविद्यालय ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भारी गुस्सा देखा जा रहा है। इसमें कई लोगों ने इस आक्रामक और अपमानजनक नियम का जमकर विरोध कर रहे हैं।

viral video: नियम के समर्थन में भी लोग

कई लोग इसका समर्थन भी कर रहे हैं, जिनमें स्टूडेंट यूनियन के नेता मुइज ओलानरेवाजू ओलाटुनजी भी हैं। उन्होंने नीति का बचाव करते हुए कहा कि यह एक ड्रेस-कोड नीति है, जिसका उद्येश्य एक सम्मानजनक वातावरण बनाए रखना है। यह छात्रों को संस्था के मूल्यों के अनुरूप और शालीनता से कपड़े पहनने के लिए प्रोत्साहित करता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019