Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Viral News : दरोगा दुल्हनिया की अनोखी शादी, हाथी पर सवार होकर किया मटकोर...देखें वीडियो

Uma Verma
Viral News : दरोगा दुल्हनिया की अनोखी शादी, हाथी पर सवार होकर किया मटकोर...देखें वीडियो
X

Viral News : दरोगा दुल्हनिया की अनोखी शादी, हाथी पर सवार होकर किया मटकोर…देखें वीडियो

बिहार : Viral News : बिहार के सिवान जिले में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसकी वजह दूल्हा-दुल्हन का पेशा ही नहीं, बल्कि शादी की अनूठी परंपरा भी है। दरोगा दुल्हन ने मटकोर के लिए हाथी की सवारी की, जिसे देखने के लिए गांव में भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Viral News : दरोगा दूल्हा-दुल्हन की अनूठी जोड़ी

यह शादी मैरवा थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी निशा कुमारी और छाता छपिया निवासी अमित कुमार की है। खास बात यह है कि निशा कुमारी वर्तमान में मोतिहारी थाना में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं, और उनके होने वाले पति अमित कुमार भी दरोगा हैं। इस वजह से यह शादी और भी खास बन गई है।

मटकोर में हाथी की सवारी बनी आकर्षण का केंद्र

अक्सर देखा जाता है कि मटकोर में दुल्हनें पैदल, रथ, घोड़ा या फिर महंगी लग्जरी गाड़ियों में जाती हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग देखने को मिला। दरोगा दुल्हन निशा कुमारी ने हाथी की सवारी कर मटकोर की रस्म पूरी की, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

गांव में उमड़ी भीड़, उत्साहित रहे लोग

जैसे ही निशा कुमारी हाथी पर सवार होकर मटकोर करने निकलीं, ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने इस अनोखी परंपरा को कौतूहल भरी नजरों से देखा और इसे यादगार पल बताया।

शादी बनी चर्चा का विषय

यह शादी न सिर्फ दरोगा दूल्हा-दुल्हन की अनूठी जोड़ी के कारण, बल्कि हाथी की सवारी वाली मटकोर की वजह से भी यादगार बन गई। यह दृश्य लोगों के लिए बिल्कुल नया और अनोखा अनुभव था, जिसने शादी को खास बना दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019