Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Viral News: दूल्हे ने लगाया गजब का जुगाड़, बिजी हो तो ना आएं, मगर QR कोड से भेज दे शगुन, देखें सोशल मीडिया पर वायरल कार्ड

Asian News
Viral News
X

Viral News

Viral News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से शादी से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। दोघट कस्बा निवासी आकाश बाल्मीकि ने अपनी और अपनी बहन की शादी के लिए ऐसा कार्ड छपवाया है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

Viral News: दरअसल, आकाश के परिवार में दो शादियां हैं। 7 फरवरी को उसकी बहन की शादी है, जबकि 8 फरवरी को स्वयं आकाश विवाह बंधन में बंधेगा। मामला इस लिए चर्चा में है क्यों कि शादी के कार्ड में QR कोड दिया गया है। ताकि रिश्तेदार और परिचित कन्यादान और मुंह दिखाई का शगुन डिजिटल माध्यम से भेजा जा सके।

Viral News: आकाश का कहना है कि शादी-विवाह में दूर-दराज से रिश्तेदारों को कार्ड देने जाना पड़ता है और फिर समारोह में शामिल होने के लिए यात्रा करनी होती है। कई बार इस दौरान सड़क हादसों की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे खुशियों का माहौल गम में बदल जाता है। इन्हीं जोखिमों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह पहल की।

Viral News: उन्होंने बताया कि जो रिश्तेदार दूरी, व्यस्तता या अन्य कारणों से शादी में शामिल नहीं हो सकते, वे QR कोड स्कैन कर सुरक्षित तरीके से अपनी शुभकामनाएं और शगुन भेज सकते हैं। इससे समय, पैसे और अनावश्यक यात्रा खर्च की भी बचत होगी।

Viral News: आकाश ने पंजाब, चंडीगढ़, पानीपत जैसे दूरस्थ इलाकों में रिश्तेदारों को व्हाट्सएप के माध्यम से डिजिटल कार्ड भेजे हैं, जबकि आसपास के क्षेत्रों में स्वयं जाकर कार्ड वितरित किए गए हैं। इस अनोखी सोच की स्थानीय लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि तकनीक का यह सकारात्मक उपयोग परंपराओं को सुरक्षित और सरल बनाने की दिशा में शानदार कदम है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019