Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Viral News: सांप ने काटा और 5 मिनट में तड़प-तड़प कर खुद ही मर गया, जानें क्या बोले Experts

Viral News
X

Viral News

Viral News: बालाघाट। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के खुड़सोड़ी गांव में एक चौंकाने वाली घटना ने सभी को दंग कर दिया। यहां एक सांप ने 25 वर्षीय सचिन नागपुरे को डसा और खुद ही 5 मिनट के भीतर तड़प-तड़प कर मर गया। घटना 19 जून की बताई जा रही है, जब सचिन अपने खेत की ओर जा रहे थे। तभी उनका पैर एक जहरीले सांप पर पड़ गया।

Viral News: घबराए सांप ने झपटकर उन्हें डस लिया, लेकिन कुछ ही मिनटों में सांप ज़मीन पर तड़पने लगा और मर गया। घटना के बाद सचिन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

Viral News: सचिन ने बताया कि वह बीते 8 वर्षों से नीम, करंजी, जामुन, चिड़चिड़िया, पिसुंडी जैसे औषधीय पेड़ों की टहनियों से दांत साफ करते हैं। उनकी इस दिनचर्या ने उनके खून को औषधि तत्वों से भर दिया है, जिससे सांप की मौत हो गई। उनके परिवार वाले भी यही दावा कर रहे हैं।

Viral News: विशेषज्ञ बोले – “दुर्लभ और असामान्य”

वन विभाग के रेंजर धर्मेंद्र बिसेन ने इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस’ बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसा हो सकता है कि सांप ने डंसते ही अचानक मुड़ने या झटके से अपनी जहर थैली फाड़ दी हो, जिससे उसकी जान चली गई हो। लेकिन, ऐसा मामला वैज्ञानिक दृष्टि से भी बेहद दुर्लभ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019