Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

वायरल गर्ल मोनालिसा का फिल्मी दुनिया में एंट्री , "द डायरी ऑफ मणिपुर" में निभाएंगी अहम रोल....

वायरल गर्ल मोनालिसा का फिल्मी दुनिया में एंट्री , द डायरी ऑफ मणिपुर में निभाएंगी अहम रोल....
X

वायरल गर्ल मोनालिसा का फिल्मी दुनिया में एंट्री , “द डायरी ऑफ मणिपुर” में निभाएंगी अहम रोल….

खरगोन : वायरल गर्ल मोनालिसा : खरगोन की वायरल गर्ल मोनालिसा अब फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकी हैं। प्रयागराज कुंभ में एक रील वीडियो के वायरल होने से मोनालिसा को देश और दुनिया में पहचान मिली,

वायरल गर्ल मोनालिसा : और अब वह अपनी फिल्मी यात्रा की शुरुआत कर रही हैं। मोनालिसा "द डायरी ऑफ मणिपुर" फिल्म में आर्मी मैन की बेटी का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू होगी, और मार्च-अप्रेल में मोनालिसा शूटिंग में शामिल होंगी।

महेश्वर के बंजारा समाज की नर्मदा तट और किले पर माला बेचने वाली बेटी, मोनालिसा भोंसले के घर फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा पहुंचे और फिल्म का एग्रीमेंट साइन किया।

निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाने के लिए ट्रेनिंग देने का वादा किया। इस फिल्म की शूटिंग मणिपुर, दिल्ली, और लंदन में होगी, जिससे मोनालिसा की फिल्मी यात्रा को और भी वैश्विक पहचान मिलेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019