Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Vindhya Hospital Rewa : अस्पताल में कर्मचारी की तबियत बिगड़ने पर शुरु हुआ सौदेबाजी का खेल...जानें पूरा मामला

Uma Verma
Vindhya Hospital Rewa
X

Vindhya Hospital Rewa

Vindhya Hospital Rewa

विकास बघेल, रीवा

Vindhya Hospital Rewa : विंध्या अस्पताल में उसके ही कर्मचारी की तबीयत खराब होने पर शुरू हो गई सौदेबाजी 1 लाख से शुरू हुई बोली,ड्यूटी के दौरान नर्स को हुआ ब्रेन हैमब्रेज पैसा ना देने पर अस्पताल प्रबंधन ने कर दिया बाहर

Amarwada By-Election Result : भाजपा 3252 वोट से जीती अमरवाड़ा उप चुनाव, समर्थकों में उत्‍साह

Vindhya Hospital Rewa : रीवा में कुकरमुक्तो की तरह खुले प्राइवेट अस्पतालों का गोरख धंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है कई ऐसे अस्पताल है जहां मुर्दों का भी इलाज जब तक किया जाता है जब तक उसकी जेब में पैसा होता है

इन स्वास्थ्य माफियाओं की पहुंच वहां तक है की कोई भी मामला बिगड़ने के बाद उसे तब तक जीवित रखा जाता है जब तक कि वह सरकारी अस्पताल न पहुंच जाए और इसके बाद वहां उसे मृत्यु घोषित कर दिया जाता है

वैसे तो इन अस्पतालों में काम करने वाले कर्मचारी अस्पताल के प्रति काफी वफादार होते हैं लेकिन जब इनके जान पर बने तो अस्पताल प्रबंधन इनसे भी सौदा करने में नहीं चूकता

ऐसा ही एक मामला रीवा के विंध्य अस्पताल का सामने आया है जहां तीन वर्ष से अस्पताल में अपनी सेवा दे रही एक स्टाफ नर्स को ड्यूटी के दौरान ब्रेन हैमब्रेज का अटैक हुआ

Vindhya Hospital Rewa

जैसे इस बात की जानकारी परिजनों को हुई वह अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां इलाज करने के बजाय बताया गया कि तत्काल 1लाख जमा करो और प्रतिदिन के हिसाब से 10 से 15000 रुपए खर्च आएगा इस दौरान परिजन गिड गिडाते रहे लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया

Damoh MP News : नहाने गए बच्चे को मगरमच्छ ने बनाया अपना शिकार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इसके बाद परिजन मरीज को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंच गए बताया जा रहा है कि तीन वर्षों से बेरहना सतना निवासी अमृता कुशवाहा विंध्य अस्पताल में अपनी सेवा दे रही है

समय पर इलाज न मिलने के कारण अब अमृत की हालत गंभीर बनी हुई है इधर अस्पताल प्रबंधन इस पूरे मामले से किनारा काट रहा है

इसके पूर्व भी विंध्या अस्पताल के कई कारनामे सामने आ चुके हैं व्हाट्सएप के माध्यम से चलने वाली अस्पताल में चिकित्सकों को बुलाने का भी भारी भरकम पैसा वसूल किया जाता है ऐसा ही कुछ एस्टीमेट अमृता कुशवाहा के परिजनों को भी बताया गया था जिससे ₹40000 व्हाट्सएप के जरिए आने वाले चिकित्सक की फ़ीस बताई गई थी


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019