Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Vikas Nagar Uttarakhand : खनन माफियाओं की गुंडागर्दी चरम पर....

Asian News
Vikas Nagar Uttarakhand : खनन माफियाओं की गुंडागर्दी चरम पर....
X

Vikas Nagar Uttarakhand : खनन माफियाओं की गुंडागर्दी चरम पर….

विकास नगर, इंद्रपाल सिंह

Vikas Nagar Uttarakhand : विकास नगर में खनन माफियाओं की गुंडागर्दी चरम पर पहुंच चुकी है।देर रात उगाई और लूट की नीयत से कुछ माफियाओं ने खनन सामग्री ले जा रही तीन डंपर गाड़ियों पर हमला बोल दिया।तकरीबन 10 से 15 लोगों ने एक साथ मिलकर तीनों डंपर में जबरदस्त तोड़फोड़ करते हुए ड्राइवर से 16 हजार रूपये व 15 हजार की कीमत वाले फोन की लूट को अंजाम दिया।

Vikas Nagar Uttarakhand : डंपरों के मालिक अंकित चौहान ने कोतवाली विकास नगर में तहरीर देते हुए पुलिस को सूचित किया की तकरीबन रात 12 बजे जब उनके डंपर ढकरानी क्रेशर से माल भरकर वापस लौट रहे थे

Vikas Nagar Uttarakhand : उसी समय 10 से 15 लोगों ने धारदार हथियारों से डंपरों पर हमला बोल दिया। तीनों ड्राइवर की जमकर पिटाई करते हुए उनसे पैसा व मोबाइल लूट लिए गए। तहरीर में अंकित चौहान ने खुलासा किया की ढकरानी निवासी साजिद पुत्र दिलशाद ने पहले भी कई बार उनकी गाड़ियों से उगाही की है।

और इस बार भी षड्यंत्र के जरिये कुछ लोगों को भड़काकर इस घटना को अंजाम दिया है । पीड़ित अंकित चौहान ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ठोस कार्यवाही की मांग की है।

इस घटना से साफ जाहिर है कि खनन माफिया अब डंपरो से उगाही को भी अंजाम देने लगे हैं। और अगर इन माफियाओ की बात मानने से किसी ने इनकार किया तो यह जबरन लूट को भी अंजाम दे सकते हैं । पुलिस की नाक के नीचे माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और पछवादून में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।

अब देखना होगा की पुलिस इस मामले की तह तक जाकर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजती है या फिर इस मामले में भी सेटलमेंट हो जाएगा ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019