Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Vice President Jagdeep Dhankhar: हल्द्वानी दौरे पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत अचानक बिगड़ी

Vice President Jagdeep Dhankhar
X

Vice President Jagdeep Dhankhar

Vice President Jagdeep Dhankhar: हल्द्वानी: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे। आर्मी हेलीपैड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय भट्ट, हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा सहित अन्य अधिकारियों ने भी उनका अभिनंदन किया।

Vice President Jagdeep Dhankhar: नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि थे। अपने 45 मिनट के संबोधन में उन्होंने 1989 में अपने साथ सांसद रहे डॉ. महेंद्र सिंह पाल का बार-बार जिक्र किया। कार्यक्रम के बाद मंच से उतरकर उन्होंने डॉ. पाल को गले लगाया और पांच मिनट तक पुरानी यादें ताजा कीं। इस दौरान दोनों भावुक होकर रोने लगे। तभी उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद वे राज्यपाल के साथ राजभवन रवाना हुए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019