Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Venezuela Cia Operation: सिर्फ 30 मिनट का ऑपरेशन! कैसे वेनेजुएला से अमेरिका लाए गए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो, यहां जानें CIA ऑपरेशन की इनसाइट स्टोरी

Asian News
Venezuela Cia Operation: सिर्फ 30 मिनट का ऑपरेशन! कैसे वेनेजुएला से अमेरिका लाए गए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो, यहां जानें CIA ऑपरेशन की इनसाइट स्टोरी
X

Venezuela Cia Operation: वॉशिंगटन/काराकस। अमेरिकी डेल्टा फोर्स ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ा, तब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह पूरा ऑपरेशन लाइव देख रहे थे। ट्रंप के अनुसार, यह उन्हें किसी टीवी शो जैसा महसूस हुआ।

Venezuela Cia Operation: फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, मैंने कई बेहतरीन मिशन देखे हैं, लेकिन ऐसा पहले कभी नहीं देखा। वेनेजुएला में जो कुछ हुआ, उसकी पटकथा महीनों पहले ही तैयार की जा चुकी थी। यह कोई अचानक किया गया हमला नहीं, बल्कि पूरी तरह से पूर्व-नियोजित ऑपरेशन था, जिसके लिए CIA की एक टीम अगस्त से ही वेनेजुएला में सक्रिय थी।

Venezuela Cia Operation: ट्रंप ने इस ऑपरेशन को अंतिम मंजूरी दी

जनरल डैन केन के मुताबिक, शुक्रवार 2 जनवरी की रात 10:46 बजे (अमेरिकी समय) ट्रंप ने इस ऑपरेशन को अंतिम मंजूरी दी। मंजूरी मिलने के कुछ ही देर बाद अमेरिकी हेलीकॉप्टर समुद्र से करीब 100 फीट ऊपर उड़ते हुए काराकस की ओर बढ़े। अमेरिकी डेल्टा फोर्स के कमांडो मादुरो के घर में दाखिल हुए। उस समय मादुरो अपनी पत्नी सिलिया फ्लोरेस के साथ सो रहे थे। ऑपरेशन के दौरान पूरे काराकस की बिजली काट दी गई थी।

BBC की रिपोर्ट के अनुसार, मादुरो लोहे की दीवारों से बने एक सुरक्षित कमरे में भागने की कोशिश कर रहे थे। वे दरवाजे तक पहुंचे, लेकिन उसे बंद नहीं कर पाए। इसके कुछ घंटों बाद, शनिवार 3 जनवरी की सुबह ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें मादुरो हथकड़ियों में दिखाई दे रहे थे। उन्होंने ग्रे ट्रैक पैंट और काले गॉगल्स पहन रखे थे और वे अमेरिकी हिरासत में थे।

Venezuela Cia Operation: अगस्त से ही चल रही थी प्लानिंग

सितंबर की शुरुआत में, जब अमेरिकी सेना ने कथित तौर पर ड्रग्स ले जा रही एक नाव पर कार्रवाई की थी, उससे पहले ही मादुरो को सत्ता से हटाने की योजना बननी शुरू हो गई थी। एक ओर अमेरिका कैरेबियन क्षेत्र में खुलकर अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा था, वहीं दूसरी ओर चुपचाप इस ऑपरेशन की तैयारी चल रही थी।

अगस्त में CIA ने गुप्त रूप से वेनेजुएला में एक छोटी टीम भेजी थी। इस टीम का काम राष्ट्रपति मादुरो की गतिविधियों पर नजर रखना था—वे कहां जाते हैं, कहां रहते हैं, क्या खाते हैं और कब सोते हैं जैसी तमाम जानकारियां इकट्ठा की जा रही थीं।

सूत्रों के मुताबिक, इसी निगरानी के जरिए यह तय किया गया कि 3 जनवरी को ऑपरेशन के दिन मादुरो कहां मौजूद होंगे। इसके अलावा अमेरिकी सेना के विशेष कमांडो, जिनमें डेल्टा फोर्स भी शामिल थी, ने मादुरो के सुरक्षित ठिकाने की हूबहू संरचना बनाकर लगातार अभ्यास किया। वे यह समझने के लिए बार-बार ट्रेनिंग करते रहे कि कड़ी सुरक्षा वाले उस परिसर में कैसे दाखिल होना है।

Venezuela Cia Operation: सरकार के भीतर था CIA का एजेंट

ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के प्रमुख जनरल डैन केन ने बताया कि टीम के पास मादुरो की दिनचर्या से जुड़ी पूरी जानकारी थी। उनकी यात्राएं, खानपान, पहनावा और यहां तक कि उनके पालतू जानवरों तक का विवरण। CNN के एक सूत्र के अनुसार, इस ऑपरेशन में एक ऐसा एजेंट भी शामिल था, जो वेनेजुएला सरकार के भीतर रहते हुए CIA के लिए काम कर रहा था। इसी एजेंट ने मादुरो की गिरफ्तारी से पहले उनके ठिकाने और गतिविधियों की अहम जानकारी अमेरिका को दी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019