Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

वक्ता मंच द्वारा सार्थक दीपावली की मुहिम जारी...

Uma Verma
वक्ता मंच द्वारा सार्थक दीपावली की मुहिम जारी...
X

वक्ता मंच द्वारा सार्थक दीपावली की मुहिम जारी…

रायपुर : अग्रणी सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा " सार्थक दीपावली " का आयोजन राजधानी के विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है इन आयोजनों में आम नागरिकों सहित साहित्यकार व प्रबुद्धजन भी बडी संख्या में सम्मिलित हो रहे है

वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि 6 नवंबर की रात्रि सुंदर नगर स्थित प्रशामक अतिथि गृह के बुजुर्गों के साथ इस आयोजन का आरंभ किया गया 7 नवंबर को कोटा स्थित संजीवनी वृद्धाश्रम में खुशियों वाली दीवाली मनाई गई

तुलसी पूजन तक वक्ता मंच द्वारा झुग्गी बस्तियों, बाल आश्रमों तथा अन्य जरूरतमंद तबकों तक पहुंचकर दीपावली को उत्सवित करने का क्रम जारी रखा जायेगा इन आयोजनों के दौरान संस्था द्वारा नमकीन, मिठाईयाँ, गिफ्ट भेंट किये जा रहे है तथा सामूहिक आतिशबाजी का आनंद लिया जा रहा है

आयोजन स्थल को दीप मालाओं से सुसज्जित भी किया जा रहा है प्रबुद्ध नागरिकगण सपरिवार इन आयोजनों में सम्मिलित हो रहे है, जिससे प्रत्येक हृदय में वास्तविक खुशियों का संचार किया जा सके उल्लेखनीय है कि वक्ता मंच द्वारा जारी समाज सापेक्ष कार्यों के क्रम में प्रतिवर्ष दीपावली के अवसर पर ऐसे आयोजन किये जाते है

इस वर्ष के आयोजनों में डॉ दिनेश मिश्र, राजेश पराते, शुभम साहू, शोभा शर्मा, किरण लता वैद्य, शुभा शुक्ला ' निशा', प्रदीप वैद्य, पूर्णेश डडसेना, उमा स्वामी, अतल शुक्ला, अंकुर शुक्ला, मनीष अवस्थी, रुणाली चक्रवर्ती, इंद्रदेव यदु, राजाराम रसिक, खेमराज साहू, नूपुर साहू , एम एस शिलेदार, अनामिका शर्मा, धर्मेंद्र कुमार श्रवण, हेमलाल पटेल, सत्येंद्र कुमार ' सकुति', परम कुमार,लोकनाथ साहू, संतोष साहू सहित अनेक प्रबुद्धजन सम्मिलित हो चुके है

Gwalior Crime News : डबरा में हुई युवक की हत्या के तार कनाडा से जुड़े, फिल्मी स्टाइल में की गई हत्या का सीसीटीवी आया सामने


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019