Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Vaibhav Suryavanshi: कम उम्र में IPL में सेंचुरी, अब इनाम में मिला मर्सिडीज-बेंज, पर नहीं कर सकेंगे ड्राइव

Vaibhav Suryavanshi IPL
X

Vaibhav Suryavanshi IPL

Vaibhav Suryavanshi: नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हर साल नए सितारे उभरते हैं, और इस बार 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया। वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 35 गेंदों में सेंचुरी ठोककर IPL की दूसरी सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए राजस्थान रॉयल्स के मालिक रंजीत बारठाकुर ने उन्हें एक लग्जरी मर्सिडीज-बेंज कार की चाबी सौंपी।

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी: IPL के सबसे युवा सितारे
वैभव सूर्यवंशी IPL इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। अपने पहले ही सीजन में उन्होंने 35 गेंदों में 100 रन बनाकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। यह IPL की दूसरी सबसे तेज सेंचुरी है, जबकि पहला रिकॉर्ड क्रिस गेल (30 गेंदों में 100 रन) के नाम है। वैभव की इस उपलब्धि ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।

Vaibhav Suryavanshi: मर्सिडीज-बेंज का शानदार उपहार
मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई, जिसमें रंजीत बारठाकुर वैभव को मर्सिडीज-बेंज की चाबी देते नजर आ रहे हैं। कार का मॉडल कौनसा है यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि यह एक SUV हो सकती है। कुछ लोगों का कहना है कि यह नई कार हो सकती है या फिर रंजीत बारठाकुर की निजी कार, जिसे उन्होंने वैभव को उपहार में दिया।

Vaibhav Suryavanshi: वायरल तस्वीर का आकर्षण
वायरल तस्वीर में वैभव, रंजीत बारठाकुर के साथ हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। रंजीत बारठाकुर असम के जोरहाट के प्रसिद्ध व्यवसायी हैं और रॉयल मल्टीस्पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष हैं, जो राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी की मालिक कंपनी है।

Vaibhav Suryavanshi: मैच का रोमांच और वैभव की धमाकेदार पारी
मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। इसके jawab में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत केवल 15.5 ओवर में 212 रन बनाकर जीत हासिल की। वैभव की इस पारी ने न सिर्फ टीम को विजयी बनाया, बल्कि उन्हें क्रिकेट प्रशंसकों का नया हीरो भी बना दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019