Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Vaibhav Suryavanshi : 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान, सीएम नीतीश कुमार ने की पुरस्कार राशि की घोषणा...

Vaibhav Suryavanshi : 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान, सीएम नीतीश कुमार ने की पुरस्कार राशि की घोषणा...
X

Vaibhav Suryavanshi : 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान, सीएम नीतीश कुमार ने की पुरस्कार राशि की घोषणा…

Vaibhav Suryavanshi : स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2025 का एक और ऐतिहासिक क्षण सोमवार को तब दर्ज हुआ, जब महज 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए तूफानी शतक जड़कर नया रिकॉर्ड बना दिया। यह मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ था, जिसमें वैभव ने 35 गेंदों में शतक पूरा कर आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया।

Vaibhav Suryavanshi : कम उम्र में शतक जड़ने वाला खिलाड़ी

बिहार के समस्तीपुर जिले के मोतीपुर गांव से आने वाले वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने 35 गेंदों की इस विस्फोटक पारी में 11 छक्के और 7 चौके लगाए। इस दौरान उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2010 में 37 गेंदों में शतक जड़ा था। वैभव का शतक टी20 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सबसे कम उम्र में बनाए गए शतकों में शुमार हो गया है।

Vaibhav Suryavanshi : दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ दिखाया दम

इस मुकाबले में वैभव ने इशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान और करीम जनत जैसे इंटरनेशनल गेंदबाजों के खिलाफ बिना किसी भय के बल्लेबाजी की और दर्शकों का दिल जीत लिया।

Vaibhav Suryavanshi : बिहार सरकार ने किया सम्मानित

वैभव के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्तिगत रूप से उन्हें बधाई दी और फोन पर बात कर उनकी सराहना की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार उन्हें 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करेगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व ट्विटर) के माध्यम से साझा की।

Vaibhav Suryavanshi : बचपन से क्रिकेट के दीवाने हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी को बचपन से ही क्रिकेट का जुनून था। उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने उन्हें 5 साल की उम्र से ही क्रिकेट की ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी थी। घर पर ही नेट लगवाकर अभ्यास करवाया गया और फिर समस्तीपुर की क्रिकेट एकेडमी और पटना के जीसस एकेडमी में प्रशिक्षक मनीष ओझा से पेशेवर प्रशिक्षण लिया।

Vaibhav Suryavanshi : राजस्थान रॉयल्स ने जीता मुकाबला

वैभव की इस तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने यह मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम किया। आईपीएल इतिहास में वैभव सूर्यवंशी की यह पारी आने वाले समय में युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019