Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में रचा इतिहास, 35 गेंदों में जड़ा शतक, कई वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े

वैभव सूर्यवंशी
X

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi: नई दिल्ली: बिहार के 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में 35 गेंदों में शतक जड़कर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। राजस्थान रॉयल्स के इस अनकैप्ड बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 11 छक्के और कई चौके शामिल थे। इस पारी ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया और कई रिकॉर्ड उनके नाम हो गए। वैभव ने यूसुफ पठान के 37 गेंदों में शतक के रिकॉर्ड को तोड़कर भारत का सबसे तेज आईपीएल शतक बनाया। साथ ही, 14 साल 32 दिन की उम्र में टी-20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया, जो पहले विजय जोल (18 साल 118 दिन) के नाम था।

Vaibhav Suryavanshi: वैभव ने अनकैप्ड बल्लेबाजों में सबसे तेज आईपीएल शतक (35 गेंद) का रिकॉर्ड बनाया, जो प्रियांश आर्य (39 गेंद) से बेहतर है। उनकी पारी में 11 छक्कों ने मुरली विजय के एक आईपीएल पारी में सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी की और राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू सैमसन (10 छक्के) का रिकॉर्ड तोड़ा। इस पारी ने स्टेडियम में दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया और क्रिकेट विशेषज्ञों को हैरान कर दिया।


Vaibhav Suryavanshi:
बिहार के समस्तीपुर के वैभव ने कम उम्र में ही क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई। 13 साल की उम्र में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में बिहार के लिए प्रथम श्रेणी डेब्यू किया था। 2025 आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा, जिसने उन्हें सबसे कम उम्र में आईपीएल अनुबंध हासिल करने वाला खिलाड़ी बनाया। वैभव ने भारत अंडर-19 के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 58 गेंदों में शतक जड़ा और 2024 ACC अंडर-19 एशिया कप में 44 की औसत से 176 रन बनाए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019