Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Vaibhav Suryavanshi: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में क्रिकेट फैंस को किया हैरान, लगातार की छक्कों की बरसात...

Vaibhav Suryavanshi
X

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच बुधवार को वनडे मैच में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तहलका मचा दिया। एजबेस्टन में सीनियर टेस्ट चल रहा है, लेकिन वैभव ने इंग्लैंड U19 को अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हिलाकर रख दिया। उन्होंने 31 गेंदों में 86 रन ठोक डाले, जिसमें 6 चौके और 9 छक्के शामिल थे। शतक से चूक गए, लेकिन अंडर-19 वनडे में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भारतीय रिकॉर्ड उनके नाम हो गया। ये रिकॉर्ड पहले राज बावा के नाम था। भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। अगला मुकाबला 5 जुलाई को वॉर्सेस्टर में होगा।

Vaibhav Suryavanshi: बारिश की वजह से मैच 40-40 ओवर का हुआ। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी कर 6 विकेट पर 268 रन बनाए। बीजे डॉकिन्स (62), इसाक मोहम्मद (41) और थॉमस रियू (76) ने अच्छी पारियां खेलीं। भारत के लिए कनिष्क चौहान ने 3 विकेट लिए। जवाब में भारत ने 34.3 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वैभव के अलावा विहान मल्होत्रा (46), कनिष्क चौहान (43) और आरएस अम्ब्रीश (31) ने शानदार बल्लेबाजी की।

Vaibhav Suryavanshi: वैभव इस दौरे पर कमाल कर रहे हैं। तीन पारियों में 179 रन, 14 चौके और 17 छक्कों के साथ वो दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। IPL 2025 में भी उन्होंने 35 गेंदों में सबसे तेज शतक जड़कर तारीफ बटोरी थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019