Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Uttarakhand : नितिन नबीन का उत्तराखंड दौरा, सीएम धामी के साथ महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना

नितिन नबीन का यह दौरा राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। हल्द्वानी में आयोजित विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पार्टी के अभियान का शंखनाद किया।

Uttarakhand : नितिन नबीन का उत्तराखंड दौरा, सीएम धामी के साथ महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
X

Nitin Nabin Uttarakhand Visit : नैनीताल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन इन दिनों उत्तराखंड प्रवास पर हैं। गुरुवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ नैनीताल भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की।

मंदिर में पूजा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।

भारतीय संस्कृति और देवभूमि की विरासत को बताया गौरव

पूजा-अर्चना के बाद नितिन नबीन ने कहा कि भारतीय संस्कृति और विरासत की पहचान पूरी दुनिया में है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भारतीय संस्कृति की गहराई और आस्था को देखना चाहता है तो उसे देवभूमि उत्तराखंड जरूर आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पवित्र भूमि हमेशा ऊर्जा और सकारात्मकता से भरी रहे, यही उनकी कामना है। उन्होंने प्रदेश को शहीदों की भूमि बताते हुए कहा कि यहां के वीरों का पराक्रम देश को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शुरू किया अभियान

नितिन नबीन का यह दौरा राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। हल्द्वानी में आयोजित विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पार्टी के अभियान का शंखनाद किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का लक्ष्य देते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से पूरे देश में सकारात्मक संदेश जाएगा। भाजपा अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने पर जोर दिया।

कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नितिन नबीन ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर राजनीतिक षड्यंत्र करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष देश और युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति उत्तराखंड की संस्कृति और सम्मान को प्रभावित नहीं कर सकती। भाजपा जनता के विश्वास और विकास के मुद्दों के साथ आगे बढ़ रही है।

जनता के आशीर्वाद पर जताया भरोसा

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने उत्तराखंड में सेवा और विकास के माध्यम से जनता के बीच विश्वास बनाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलता रहेगा और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019